Samastipur News: भाकपा ने एसडीओ को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र
समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: रोसड़ा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसडीओ से मिलकर दस सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने, दलित-महादलित परिवारों को सरकारी जमीन का मालिकाना हक देने, पोखर के भिंड पर बसे गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने तथा बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को चालू कराने की मांग की। इसके अलावा किसानों को सरकारी दर पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और रोसड़ा प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का कार्यालय खोलने की मांग उठाई गई। जिला सचिव ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर अनुमंडल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Munger News: एसयूसीआई ने एसआईआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.