Samastipur News: भगवतपुर हाट में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर पीटा
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर हाट में मंगलवार शाम मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सरायरंजन पुलिस ने युवक को भीड़ से मुक्त कराकर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार भगवतपुर चौक पर स्टेशनरी दुकान चलाने वाले दीपू कुमार शाम में सब्जी खरीदने हाट पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी शर्ट की जेब से एक युवक ने मोबाइल निकाल लिया। आरोप है कि मोबाइल को अपने झोले में रखकर युवक भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। युवक ने अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.