समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: समस्तीपुर। रेल मंडल के कोपरिया धमाराघाट रेलखंड पर चल रहे बोल्डर अनलोडिंग कार्य के कारण छह दिनों तक प्रतिदिन 120 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 22 से 29 अगस्त तक सुबह 07:45 से 09:45 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके कारण इस अवधि में कुछ ट्रेनों के परिचालन में आंशिक रूप से बदलाव किया जाएगा। गाड़ी संख्या 63343 सहरसा समस्तीपुर मेमू को सहरसा जंक्शन से कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 55566 समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर को समस्तीपुर जंक्शन से कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को बनमनखी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन के बीच 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहरसा: कोसी की लाइफलाइन पर छह दिनों तक ...