समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। गोला घाट स्थित मंदिर प्रांगण में रविवार को नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ की चुनावी बैठक में नगर परिषद दलसिंहसराय इकाई के पदधारकों का चयन किया गया। नई कमेटी में भीम राम को अध्यक्ष, रवि कुमार को उपाध्यक्ष, रंजय राजू को सचिव, बिट्टू कुमार व सीताराम राउत को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं शत्रुघ्न कुमार उपसचिव एवं अमित कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। सदस्य पद पर राजेश कुमार, उदय कुमार राय, संजीत एवं दिनकर चयनित हुए। मौके पर कर्मचारियों की एकजुटता बनाए रखने, संघ को मजबूत बनाने, सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने एवं समाधान करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...