समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: दलसिंहसराय, निसं। काली मंदिर रामपुर जलालपुर के प्रांगण में रविवार को काली पूजा की तैयारी को लेकर पूजा समिति की बैठक वालेन्दु शेखर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व वर्षों की तरह प्रतिमा स्थापित कर मां काली की धूमधाम से पूजा करने का निर्णय लिया गया। वहीं वर्षवार प्रतिक्षारत मूर्तिं निर्माताओं की सूची में से हरिओम कुमार चौधरी, पंकज कुमार चौधरी, बैद्यनाथ चौधरी एवं सार्वजनिक व्रती के रूप में रमेश चौधरी उर्फ फुचो का चयन किया गया। बैठक में पांच दिवसीय पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसके तहत 8 नवंबर, दीपावली की रात महाकाली निशा पूजा व भंजन संध्या, 9 नवंबर को देवी पूजन, 1101 थाली से रात्रि में महाआरती व देवी जागरण, 10 नवंबर को वैदिक आरती (गंगा आरती), भंडारा व रात्रि में नृत्य नाटिका, 11...