Samastipur News: बैंक प्रबंधक को ग्राहक बनकर 14.94 लाख की साइबर ठगी
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर। साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर हरपुर एलौथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से करीब 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले का खुलासा वास्तविक ग्राहक के फोन करने के बाद हुआ। इसके बाद शाखा प्रबंधक अनिल सिन्हा ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि साइबर फ्रॉड ने शाखा प्रबंधक को फोन कर खुद को बैंक का वास्तविक ग्राहक बताया। इसके बाद वाट्सएप के माध्यम से दो ट्रांजेक्शन वाउचर भेजे गए। वाउचर पर दर्ज हस्ताक्षर का मिलान करने के बाद प्रबंधक ने दोनों रकम संबंधित खातों में ट्रांसफर कर दी।
जालसाजी का तरीकाफ्रॉड ने मेसर्स रामकृष्ण मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के विकास अरोड़ा की पहचान का इस्तेमाल किया था। वाट्सएप प्रोफाइल पर भी उनकी तस्वीर लगी थी। एक वाउचर के जरिए 4.95 लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.