समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की एक महिला ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट एवं गले से सोने की चेन छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में पीड़िता यासमीन बेगम ने बताया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गमछे से उनका गला खींचते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंची उनकी सास रासदा खातून के साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान गले में पहनी सोने की चेन सहित अन्य सामान भी छीन लिया गया। इस मामले में मेहरून निशा, साहित्ता प्रवीण, साबरीन समेत कुल दस लोगों को आरोपित किया गया है। मथुरापुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...