समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: पूसा, निसं। पूसा-ताजपुर मुख्य मार्ग के दिघरा चौक के निकट मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियों ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें ईलाज के लिए पहले वैनी एवं बाद में समस्तीपुर ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रात करीब 10 बजे की है। मृतक दिघरा पंचायत निवासी (वार्ड-7) रामचन्द्र राय के पुत्र राकेश कुमार शर्मा उंर्फ मुन्ना जी (63) बताये गये हैं। मौजूद लोगों के अनुसार मंगलवार की रात वे अन्य ग्रामीण साथियों के साथ दिघरा चौक स्थित नर्सरी से अपने-अपने बाइक से घर की ओर निकले थे। इस क्रम में पूसा से ताजपुर की ओर जा रही स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए घसीट दिया।

घटना के बाद का मंजर इधर घटना के बाद उग्र लोगों ने स्कॉर्पियो व उस पर सवार मा...