Samastipur News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
समस्तीपुर, जुलाई 19 -- Samastipur News: ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 में चकबंगरी के समीप रविवार की शाम एक तेजगति मालवाहक की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा आदमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर बंगरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जख्मी को ताजपुर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहाँ से चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जख्मी की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के महरी जितवारपुर कुम्हिरा के राज कुमार राय (58) के रूप में की गई। वहीं मृतक की पहचान सकरा (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा निवासी अकलू राय के पुत्र रोहित कुमार राय (35) के रूप में की गई है।पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.