Samastipur News: बूढ़ी गंडक में छात्रा और किशोर डूबे, एक की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बूढ़ी गंडक नदी में एक छात्रा एवं एक किशोर डूब गए , जिसमें किशोर लापता हो गया। वहीं लापता किशोर के खोज के लिए एसडीआरएफ की दूसरी टीम प्रशासन द्वारा बुलाया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि जहां बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार की दोपहर बाद पटपारा पुल के निकट स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर नदी में लापता हो गया।
घटना का विवरण लापता किशोर वैशाली जिला के सहदेई बुजुर्ग शेखोपुर निवासी बैजू साहनी का पुत्र साहिल कुमार बताया गया है। साहिल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उतर अपने नाना सहदेव सहनी के यहां अपनी मां के साथ एक न्योता में आया था। बुधवार की दोपहर में वह बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह लापता हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.