समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: वारिसनगर। बूढ़ी गंडक नदी में कूदे शिक्षक के शव की पहचान हो गई। वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड आठ स्थित कोलुआरा गांव निवासी उमेश महतो का पुत्र नवीन कुमार (29) बताया गया है। नवीन कुमार सीतामढ़ी जिले में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

घटनाक्रम परिजनों के अनुसार, नवीन 27 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम में अपनी मोबाइल आदि समान पत्नी को देकर मथुरापुर घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के पास उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद घटना की जानकारी उनकी पत्नी ने परिजनों को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन नवीन का कोई पता नहीं चल सका।

खोजबीन और बरामदगी उधर सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और खोजबीन शुरू की। ...