समस्तीपुर, अगस्त 20 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के पटपारा घाट पर बुधवार को स्नान करने के दौरान लापता हुए किशोर का शव दूसरे दिन घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर फुलवरिया में उपलाते मिला। ग्रामीणों द्वारा लाश को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी में ताड़ीखाना के निकट किशोर का शव मिलने से सनसनीग्रामीणों का आक्रोश पुलिस के पहुंचने में बिलंब होने से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर रोसड़ा पथ के एसएच 55 को पटपारा चौक पर लाश रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटा सड़क जाम रहने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया एवं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। यह भी...