Samastipur News: बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाके के खेतों में फैला पानी
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में रविवार की सुबह भी बढ़ोतरी जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के पानी का फैलाव तटबंध के निचले इलाके के मूसेपुर सहित अन्य जगहों के खेतों में होने लगा है। बाढ़ के पानी का फैलाव होने से खेतों में लगी फसल के नुकसान होने की बात किसानों ने बताई है। किसानों ने बताया है कि बाढ़ का पानी प्रवेश करने से खेतों में लगे पशु चारा सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।पशु चारा की फसल नुकसान होने से किसानों के समक्ष पशु चारा की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वही बागमती नदी के जलस्तर में रविवार को आंशिक कमी हुई है। वहीं अंचल अधिकारी शशि रंजन ने बताया कि नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है फिलहाल बाढ़ आने की कोई संभावना नहीं है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.