समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: समस्तीपुर । नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड 15 निवासी बसंत शाह की पुत्री कविता कुमारी का शव बुधवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना के पास बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। युवती की तलाश में एसडीआरएफ की टीम भी अभियान चला रही थी। बताया गया कि कविता मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गयी थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान प्लांट कर्मी डूबा यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: संगमघाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में कूदा मज...