Samastipur News: बूढ़ी गंडक में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
समस्तीपुर, नवम्बर 1 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के रहुआ धर्मपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे रविवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी के पानी में शव उपलाता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाने के एसआई दीप नारायण सिंह एवं एसआई राजू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय नाविक की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। वह पैंट और टी-शर्ट पहने हुए था। शव की हालत काफी खराब होने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। शव की स्थिति देखकर अनुमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.