Samastipur News: बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव
समस्तीपुर, सितम्बर 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी।
पुलिस को सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गोरहन नवादा के पास बूढ़ी गंडक नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।
शव की पहचान इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। स्थानीय गोता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.