Samastipur News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद जांच दल का जायजा
समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: ताजपुर। फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड तीन मुसहरी टोल में बुलडोजर कार्रवाई के बाद भाकपा माले, खेग्रामस और किसान महासभा के संयुक्त जांच दल ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने उजाड़े गए परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर पक्षपात और भूमाफियाओं के इशारे पर कार्रवाई का आरोप लगाया। नेताओं ने भूमि पर्चा, वासभूमि, आवास व पुनर्वास की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: मुसहरी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.