Samastipur News: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन
समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। ताजपुर में भाकपा माले ने मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने, रैयती एवं सरकारी जमीन पर बसे गरीब परिवारों को वासगीत पर्चा और आवास उपलब्ध कराने, भूमिहीनों को वासभूमि देने तथा दलित-गरीब गांव-टोलों में पहुंच पथ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आगामी 3 सितंबर को समस्तीपुर अनुमंडलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड की विभिन्न मुसहरी बस्तियों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। नुक्कड़ सभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.