Samastipur News: बुजुर्ग महिला का झोला काट ~55 हजार उड़ाये
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर । नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर उच्चकों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए रुपये उड़ा लिया। इसबार एक वृद्ध महिला को निशाना बनाया। मंगलवार को जहां डीआरएम कार्यालय के पास बैंक से लौट रही लगुनियां सूर्यकंठ के रणवीर चौधरी की पुत्री बेबी कुमारी के 13 हजार रुपये रखा पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गये, वहीं बुधवार की दोपहर थानेश्वर पैदल पुल पर झोला काटकर बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के 55 हजार रुपये और जरूरी कागजात से भरा पर्स उड़ा लिया। पीड़िता रोते-बिलखते नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी। उनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक निवासी जैनब खातुन के रूप में की गई है। बताया गया है कि वो बुधवार को प्रधान डाक कार्यालय से लोन की राशि के रूप में 55 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.