समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- Samastipur News: खानपुर। प्रखंड के मिडिल स्कूल रामनगर परिसर में मिट्टी भराई एवं ईंट सोलिंग कराने की मांग को लेकर स्कूल के एचएम विजय कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा को आवेदन दिया है। प्रधानाध्यापक ने आवेदन के माध्यम से बताया कि विद्यालय परिसर में बरसात के मौसम में काफी पानी जमा हो जाता है। पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे परिसर में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...