समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: समस्तीपुर निस। इस जिले में बीईओ के रिक्त पदों पर नियमित / वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रखंड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों को अपने कार्यों के अतिरिक्त (वित्तीय अधिकार सहित) बीईओ के पद का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देश के संर्दभ में शिक्षा विभाग ने डीएम को ताजा निर्देश जारी किया है।

निर्देश का संदर्भ निर्देश में कहा गया है कि जिले में विभागीय स्तर पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह दृष्टिगत हो रहा है कि प्रखंड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के ऐसे पदाधिकारियों को अपने कार्यों के अतिरिक्त (वित्तीय अधिकार सहित) बीईओ के पद का अतिरिक्त प्रभार देने के कारण कार्यों के निष्पादन में गति आयी है। पर, कई प्रखंडों में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

प्रगति क...