समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर निस। जिले के पटोरी प्रखंड के प्राथमिक मकतब, इमनसराय के अध्यापक लव कुमार के पिछले महीने में 2 अगस्त से बिना सूचना के लगातार मकतब से अनुपस्थित रहने को लेकर मध्याह्न भोजन योजना, समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रेम शंकर झा ने शोकॉज किया है। शोकॉज का जवाब साक्ष्य के साथ तीन दिनों में उनसे मांगा गया है। निर्धारित समय में शोकॉज का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। शोकॉज पत्र में उक्त विद्यालय अध्यापक से कहा गया है कि प्राथमिक मकतब, इमनसराय के प्रधान शिक्षक ने डीईओ को समर्पित आवेदन के आलोक में ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से बनाई गईं उपस्थिति का अवलोकन किया गया। अवलोकन में पाया गया कि 2 अगस्त 2026 से वे लगातार बिना सूचना अनुपस्थित रहे। उनका यह कृत्य काफी खेदजनक...