समस्तीपुर, जुलाई 26 -- Samastipur News: रोसड़ा। आगामी नागपंचमी एवं विषहरी मेला के शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत आयोजन को लेकर रविवार को थाना परिसर में पूजा समिति एवं मेला आयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने की। इसमें थाना क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों, भगतों एवं मेला संचालकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान निर्देश बैठक में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना प्रशासनिक लाइसेंस के किसी भी स्थिति में मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मेला आयोजकों को समय रहते आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करना होगा। इसके अलावा कलश यात्रा, शोभायात्रा या अन्य धार्मिक जुलूस निकालने के लिए भी अलग से प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

सांपों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध इंस्पेक्टर ने पूजा समितियों और भ...