समस्तीपुर, अगस्त 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर चौक स्थित एक निजी हॉस्पिटल को बुधवार को सील कर दिया गया। जांच में अस्पताल का संचालन बिना मान्यता और सरकारी मानकों के अनुरूप बताया गया। यह कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन से संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन एवं अन्य वैध कागजातों की मांग की गई, लेकिन अस्पताल द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

जांच रिपोर्ट जांच टीम की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि अस्पताल में न तो योग्य डॉक्टर और न ही प्रशिक्षित पैरामेडिकल कर्मी उपलब्ध थे। इसके अलावा बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित अनिवार्य प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। उपलब्ध सरकारी पत्राचार के अनुसार, अस्पताल से कई ब...