Samastipur News: बिथान बाजार में फायरिंग मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, सितम्बर 14 -- Samastipur News: बिथान। बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी टेंगराहा निवासी मंजेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बिथान थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि विगत माह मोटरसाइकिल पार्ट्स लेने के दौरान मंजेश कुमार का दुकानदार से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दुकान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। घटना को लेकर दुकानदार ने बिथान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मंजेश कुमार को नामजद किया गया था। बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उससे आवश्यक पूछताछ के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.