Samastipur News: बिथान: डिग्री कॉलेज की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: बिथान, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर गुरुवार को अंचल प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की मदद से भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अंचल प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण हटाने से पूर्व संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया। वहीं जिन लोगों ने भूमि खाली नहीं की उनके खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। यह भी पढ़ें- Chapra News: मांझी में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.