Samastipur News: बिथान: ट्रैक्टर की ठोकर से बालक की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 23 -- Samastipur News: बिथान । बिथान बाजार में ट्रैक्टर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बच्चे की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सकरोहिया गांव निवासी राजेश गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार (12) के रूप में हुई है। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं,सकरोहिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, शनिवार को आयुष कुमार बिथान बाजार में था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान आयुष ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बिथान पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.