Samastipur News: बिजली व पानी के लिए लगाया जाम
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निज संवाददाता। बिजली, पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को दलसिंहसराय-सिंघियाघाट मुख्य मार्ग के एसएच-88 को मुस्तफापुर चौक पर बांस-बल्ला लगाकर पूरी तरह जाम कर दिया। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया।
ग्रामीणों का विरोध आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि मुस्तफापुर वार्ड 9 मुसहरी में लगा 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से जला पड़ा है। इसके कारण मुस्तफापुर के वार्ड 9, 10, 11, 12 सहित महमदपुर सकड़ा के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण इलाके में नल जल ठप होने से पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बिजली नहीं रहने से लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.