समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: खानपुर। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा खानपुर के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने को ले कर खानपुर प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। बिजली विभाग के इस कार्रवाई में श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि इस पंचायत के बथनाहा गांव में सत्यनारायण शाह बिजली की चोरी कर आटा चक्की चला रहा था। जिस से विभाग को लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के छापेमारी अभियान में एसटीएफ समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता मदन कुमार, खानपुर प्रशाखा पर्यवेक्षक अजीत कुमार एवं मानव बल सुमन कुमार झा शामिल थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बिजली चोर...