समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: वारिसनगर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली के अवैध उपयोग का मामला पकड़ा। इस मामले में 2 लाख 23 हजार 540 रुपये की राशि निर्धारित करते हुए मथुरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत प्रशाखा मथुरापुर के कनीय अभियंता मनीष कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विभाग की टीम ने अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी टोले चक मुराद, वार्ड 11 निवासी दयानंद राय के परिसर में छापेमारी की। जांच के दौरान बिजली के अवैध उपयोग का मामला सामने आने का दावा किया गया। विभाग ने उपभोक्ता संख्या 11330022627 के तहत विद्युत ऊर्जा की राशि 1,93,979 रुपये और 29,561 रुपये दंड निर्धारित किया। दोनों राशियों को मिलाकर कुल 2,23,540 रुपये की देय ...