Samastipur News: बाढ़ के पानी में डूबने से पांच वर्षीया बच्ची की मौत, कोहराम
समस्तीपुर, अगस्त 23 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के बोचहा ग्वालगढ़ गांव में रविवार को वाया नदी के पानी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान बोचहा पंचायत के वार्ड छह निवासी विकास पासवान की पुत्री सृष्टि कुमारी (5) के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सृष्टि कुमारी अपने दरबाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह दरबाजे के निचले हिस्से में जमा पानी में लुढ़क गई। काफी देर बाद बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने पानी में बच्ची की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान बच्ची का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव पानी से बाहर निकालते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.