समस्तीपुर, अक्टूबर 6 -- Samastipur News: समस्तीपुर, कासं। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मॉडल इंटर विद्यालय बहादुरपुर में मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र थीम पर प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों का चयन किया गया। बताया गया कि सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागी बालक वर्ग से तथा सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागी बालिका वर्ग से बच्चों का चयन किया गया। चयनित होने वाले बच्चों में उच्च माध्यमिक विद्यालय चकनूर की श्रावणी कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर सिंघिया जगतसिंहपुर की सृष्टि कुमारी, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर की सृष्टि राज, उच्च माध्यमिक ...