समस्तीपुर, जुलाई 20 -- Samastipur News: उजियारपुर। रविबार की देर रात से रुक रुक कर हो रही भारी बारिश से चैता विद्युत पावर सबस्टेशन में खराबी आ गई है। इससे उजियारपुर प्रखंड के एक दर्जन गांव अंतर्गत यानी चैता, बिरनामा, सुपौल, देसुआ, डढ़िया, मुरियारो, अंगार, डिहुली के अलावा खानपुर प्रखंड के सोनसा, व बछौली गावो के करीब 3 हजार उपभोक्ताओं के घरों में सोमवार की सुबह 5 बजे से पेयजल सहित अन्य विद्युत संचालित कार्य करीब 15 घण्टा तक ठप रहा है। पावर सबस्टेशन सूत्रों की माने तो रविबार की रात से रुक रुक कर हो रही भारी बारिश से पावर सब स्टेशन के पैनल में नमी बन गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रखंड के दोनों पीएसएस से 18 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, रोष इससे बिजली संचालन में रुकावट आ गई है। सूत्रों की माने तो विद्युत पैनल में आबाज के साथ खराबी आ गया है। इस...