Samastipur News: बारह पत्थर में 80 फीट के पूजा पंडाल में 14 फीट की होगी मां की प्रतिमा
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के बारह पत्थर स्थित शिव काली दुर्गा मंदिर पूजा की भव्य तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस बार यहां पंडाल को नया लुक दिया जा रहा है। बंगाल से आये कलाकारों द्वारा पंडाल को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। माता की प्रतिमा को काली मिट्टी की मदद से अजंता आर्ट से बनाया जा रहा है। यहां मैथिल पद्धति से पूजा करायी जाती है। इस बार पूजा में लगभग 12 लाख का बजट है। पंडाल निर्माण में ही लगभग साढ़े तीन लाख की लागत आने की संभावना है। जिला अतिथि गृह के बगल में स्थित भव्य मंदिर का स्थायी निर्माण है। लगभग चार हजार वर्गफूट में बन रहा पूजा पंडाल की ऊंचाई लगभग 80 फीट से अधिक होने की संभावना है। वहीं प्रतिमा की ऊंचाई करीब 14 फीट होगी। जितवारपुर के मुख्य कलाकार शंभू पंडित और उनके साथ कोलकाता से आए अन्य कलाकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.