समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। गंगा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने के बावजूद दियारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा का जलस्तर घटा, पर कटरी के गांवों में अभी जलभरावउदहापार गांव की स्थिति उदहापार गांव जैसे दर्जनों गांव में बाढ़ के पानी से आवागमन प्रभावित है। उदहापार गांव के हजारों लोग मात्र दो छोटी नावों के सहारे अपनी जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं। वहीं बाबा पट्टी चापर गांव भी चारों ओर पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है। गंगा के जलस्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान करीब 10 सेंटीमीटर की मामूली कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में कमी से लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन सड़कों पर जमा पानी की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। कई प्रमुख एवं ...