समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- Samastipur News: उजियारपुर, निसं। प्रखंड के भगवानपुर देसुआ पंचायत सरकार भवन पर बायोमेट्रिक हाजरी बनाने से इंकार करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण किया गया है। शिकायत पर जांच करने पहुंचे बीपीआरओ ने सम्बंधित कर्मियों से स्पस्टीकरण पूछने की बात कही है। बताते चलें कि बिहार सरकार की ओर से सरकारी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू की गई है। जबकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई कर्मी पंचायत सरकार भवन में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। बावजूद इसके उनकी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज भी हो जाती है। कार्यपालक सहायक से भी विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों के लिए ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ता है। पंचायत में राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, तकनीकी सहायक, लेखापाल सह आइटी ...