समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर किशनपुर मुख्य सड़क के जखरा गांव के समीप शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि उसकी पहचान गोराई गांव निवासी हरिकांत महतो की पत्नी जसोदा देवी (60) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...