समस्तीपुर, अगस्त 7 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गंज चौक पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 वर्षीया महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद लोग दुर्घटना समझकर चौक पर भीड़ जुट गई।

घटना का विवरण इस संबंध में कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 13 समर्था निवासी व सैनिक रहे स्व. शंकर मल्लिक की पत्नी पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि वह अपने नाती अमन कुमार के साथ दलसिंहसराय में डॉक्टर के यहां से टेम्पू से घर लौट रही थीं। कल्याणपुर गंज चौक के पास पहुंचते ही अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अचानक हमला कर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। झपट्टा मारने के कारण पीड़िता सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं।

पुलिस की कार्रवाई शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे लेकिन वे तेजी से फरार हो गया। घटना की पूरी वारदात पास...