Samastipur News: बाइक व पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के जटमलपुर बाघमारा पुल के समीप रविवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक से एक युवक महादेव स्थान की ओर जा रहा था। उक्त युवक को संदिग्ध जान पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके कमर से पिस्तौल बरामद हुआ। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव निवासी मनोज राय के पुत्र रवि प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई साथ ही उसके बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। थानाअध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा ही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.