Samastipur News: बाइक की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर देवपार पंचायत में शनिवार को बाइक की ठोकर से एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर एंबुलेंस से जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा लाया गया। जहां समाचार प्रेषण तक इलाज जारी था। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार जख्मी हत्था थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी लखन राय के पुत्र राम श्रेष्ठ राय है। जख्मी ने बताया कि वे घर से हरपुर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इस क्रम में बाइक सवार ने ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नाबालिग ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.