समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: सिंघिया, निसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत के बहदुरा गांव में रविवार की दोपहर बांस काटने गये एक युवक की बांस खींचने के क्रम में सीने में चोट लग जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही मो. हसन जान के पुत्र मो समशेर (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. खालिद गुलाब ने बताया की घर के काम के लिए समशेर बहदुरा विद्यालय के समीप अपने बांसबाड़ी से बांस काटने गये थे। बांस काट कर उसे खींच रहा था तभी बांस उसके सीने में जा लगा तथा वो बांस के साथ जमीन पर गिर गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...