Samastipur News: बल्लीपुर में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 5 में गुरुवार को विवाहिता का शव घर के अंदर ओढ़नी के सहारे फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बल्लीपुर निवासी काली मोहन चौधरी की पंत्नी पूजा देवी (40) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- Banka News: घर में रस्सी से लटका मिला महिला का शव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.