समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरूणा पुल चौक पर रविवार की रात चोरों ने पान की दुकान में ताला तोड़ कर चोरी कर ली। दुकानदार रामप्रवेश सहनी ने बताया की दुकान में चोरों द्वारा करीब दस हजार से अधिक के समान की चोरी की गयी है। उन्होंने बताया की रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने के लिये पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखा। दरवाजा हटाकर देखा तो दुकान से सभी समान गायब थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुकान में चोरी के बाद चौक पर अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने बताया की दो सप्ताह पूर्व भी दुकानों में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस चौक पर सप्ताह में दो तीन दुकानों में चोरी की घटना होती रहती ...