समस्तीपुर, अगस्त 16 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और बैंक परिसर से निकलता धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने में सहयोग करने लगे।

आग बुझाने का प्रयास उधर सूचना पर डायल-112 की टीम, मुसरीघरारी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की दो छोटी और एक बड़ी गाड़ी को लगाया गया। बैंक परिसर में आग तेजी से फैलने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी समरसेबल के पानी की मदद से आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया। करीब...