समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव स्थित पेठिया चौक पर रविवार की रात चोरों ने बारी बारी से तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमें ज्वेलरी एवं किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। पातेपुर गांव निवासी रंजन कुमार साह ने बताया की उक्त चौक पर ज्वेलरी की दुकान है। रोज की तरह दुकान बंद कर घर पातेपुर चले जाते हैं। इसी तरह रविवार की रात भी दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह मकान मालिक के द्वारा सूचना मिली की दुकान खुला ही छोड़कर चले गये थे। अंदेशा होने पर भागे भागे दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था और दुकान में रखे सोना एवं चांदी के ज्वेलरी सहित गल्ला से नगदी 12 सौ रुपया गायब था। वहीं सुरेश महतो के किराना दुकान से चोरों ने करीब 40 हजार के समान की चोरी कर ली। दुकानदारों क...