समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: दलसिंहसराय, निज संवाददाता। बंबैया हरलाल में बुधवार को अपराह्न मिल्क बरकुलर पर बाइक से आये बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। दहशत फैलाने अथवा वर्चस्व स्थापित करने के मकसद से की गई फायरिंग से आस-पास अफरातफरी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई बदमाशों के भागने के बाद दहशतजदा लोग बरकुलर पर जुटे। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घटना की जानकारी लेकर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया। इसके बाद वरीय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मौका मुआयना के साथ ही दुग्ध समिति से जुड़े लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली।घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है।

घटनास्थल से मिली जानकारी बताया गया कि 7-8 बाइक से आये करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने बरकुलर पर ताबरतोड़ फायरिंग की एवं गाली तथा गोली मारने की धमकी...