समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: सरायरंजन, निसं। मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग स्थित माता डीहवारणी स्थान में आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन करने के बाद विसर्जन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी एवं अगले वर्ष पुन: आगमन की प्रार्थना की। मुख्य पुजारी पं.भीमनाथ मश्रि एवं पुजारी पं. सोनू कुमार झा के नेतृत्व में सुबह तीन बजे से ही माता की प्रतिमा का विशेष पूजन एवं आरती की गई। इसके बाद परंपरा के अनुसार पहले भगवान गणेश, मां सरस्वती, मां महालक्ष्मी, भगवान कार्तिकेय, महिषासुर एवं माता के वाहन सिंह की प्रतिमाओं को मंदिर से निकालकर पवत्रि तालाब के किनारे लाया गया। अंत में मां दुर्गा की प्रतिमा को विस...