समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र । जिले में बढ़ते अपराध और लंबित मामलों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का सख्त रुख देखने को मिला। जिले में बढ़ रहे अपराधिक ग्राफ पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कानून-व्यवस्था को लेकर अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान एसपी ने चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले की विशेष समीक्षा की और थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले के उद्भेदन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ का...