Samastipur News: बच्चों के विवाद में मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला की मौत
समस्तीपुर, सितम्बर 11 -- Samastipur News: बिथान। थाना क्षेत्र के भीखनोलियां गांव में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची लगभग 70 वर्षीय महिला सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान उर्मिला देवी,पति स्वर्गीय लक्ष्मी मुखिया के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना का कारण जानकारी के अनुसार, भीखनोलियां गांव में भूलन मुखिया और जीबछ मुखिया के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.