समस्तीपुर, अगस्त 2 -- Samastipur News: मोरवा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार दावे कर रही है, लेकिन उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजितपुर करनैल समेत कई अन्य विद्यालयों की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती है। बताया जाता है कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजितपुर करनैल में कक्षा 9 से 12 तक कुल 1,099 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन महज लगभग दो सौ और ढाई सौ के बीच ही बच्चे विद्यालय पहुंचते हैं। यानी 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते। इस विद्यालय में 19 शिक्षक कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में विषय वार और शिक्षकों की आवश्यकता है। हालांकि दूसरी ओर वास्तविक उपस्थिति इतनी कम है कि कई बार शिक्षक भी खाली बैठने को मजबूर हो जाते हैं। ...